रायपुर- वेदांता पॉवर प्लांट का बॉयलर अचानक फट जाने से जितने भी श्रमिकों की जान चली गई उनकी आत्मा की शांति के लिए श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के बैनर तले समिति भवन के मुख्यमंच में शोकसभा आयोजित करके श्रद्धांजलि समर्पित की गई। इस अप्रत्याशित दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सभी श्रमिकों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई और साथ ही सभी शोक संतृप्त परिवारों के लिए भी इस गहन दुख को बर्दाश्त करने की असीम शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में बड़ी संख्या में साईं नगर निवासियों के साथ श्री साईं दर्शन आवासीय समिति के एच डी बिंद संरक्षक, छगनलाल साहू उपाध्यक्ष, डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, छोटेलाल ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, श्याम सुंदर राय, देवनारायण चंद्राकर, पुजारी तिवारी ,चंद्रशेखर चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वेदांता ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के लिए साईं नगर जोरा में हुई शोकसभा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















