राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक को गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया था. अब इस मामले में पुलिस का एक्शन हुआ है, पुलिस वीडियो में दिख रहे शख्स को मध्य प्रदेश के मुरैना से हिरासत में लेकर जयपुर ला रही है.

हालांकि यह घटना 25 मार्च की बतायी जा रही है, लेकिन तब कार्रवाई नहीं होने पाई. अब घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को मध्य प्रदेश के मुरैना से हिरासत में लिया है.  कार्रवाई करते हुए अब युवकों मध्य प्रदेश के मुरैना से डिटेन किया है, आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है. आरोपी को हिरासत में लेकर जयपुर लाया जा रहा है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी.

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें जवाहर सर्किल थाना इलाके में 25 मार्च को आरोपी युवक ने गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत की, जो CCTV फ़ुटेज में कैद हो गई. पहले तो इस मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई, जब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकरी हुई तो इस पर कार्रवाई हुई. 

ASI और हेड कांस्टेबल निलंबित

वहीं, इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक ASI और हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित किया जा चुका है. वहीं SHO आशुतोष सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी को थाने पर बुलाया था लेकिन छोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी राहुल के दोस्त सिद्धार्थ को भी हिरासत में लिया है. राजधानी जयपुर में लगातार इस तरह की वारदात सामने आ रही है, जिनको लेकर अब जयपुर पुलिस भी सख्त है.

आपको बता दें कि, जयपुर पुलिस ने पूर्व में भी युवती से सरेआम छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था. फिलहाल, इस कार्रवाई ने साबित किया है कि अपराध करने वालों पर कानून डंडा जरूर चलता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31