महिला और उसकी दो मासूम बच्चियों पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.  हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान भवरी देवी विश्नोई के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने घर के अंदर महिला और दोनों बच्चियों को लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत लोहावट पुलिस को सूचना दी.

घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल बच्ची रामी की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं दूसरी बच्ची सोनू का उपचार लोहावट के अस्पताल में किया जा रहा है. 

डॉक्टरों की निगरानी में दोनों बच्चियां

चिकित्सकों की टीम दोनों बच्चियों की लगातार निगरानी कर रही है. वारदात की खबर फैलते ही जंभेश्वर नगर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए. पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है. सूचना मिलने पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.

पुलिस ने शुरू की मामले में जांच

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. 

अधिकारियों ने घटना पर क्या कहा? 

अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा. इस नृशंस हत्या ने पूरे लोहावट क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031