आईपीएल 2026 के 24वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है.पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आजके मैच में रोहित मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. रोहित की जगह क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में दो बदलाव है, मयंक रावत आज अपना डेब्यू करेंगे. पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं है.  दोनों टीमों के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. 

सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के दौर से गुजर रही हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए अपने घर में प्रचंड फॉर्म चल रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पर जीत हासिल करना बड़ी चुनौती है. मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी. उस मैच में एमआई ने केकेआर के दिए 221 के लक्ष्य के जवाब में 224 रन बनाकर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण खेल के हर विभाग में एमआई पिछड़ रही है

वानखेड़े की पिच क्या असर दिखाएगी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. यह एक बल्लेबाजी के अनुकूल पिच है और यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की संभावना है, क्योंकि लाइट्स में विकेट बेहतर हो जाता है और ओस का असर भी देखने को मिलता है. पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 से ऊपर का कोई भी स्कोर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर माना जा सकता है.

मुंबई इंडियंस 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930