Jharkhand News : झारखंड में जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित सीसीएल कथारा परियोजना कार्यालय मे छापा मारकर सीबीआई धनबाद की टीम ने सुनियोजित ट्रैप में प्रबंधक और कथित बिचौलिया, जेएमएम नेता व हिंद मजदूर किसान पंचायत के कथारा क्षेत्रीय सचिव को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

आधारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीआई एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर गठित टीम ने डीएसपी प्रिय रंजन के नेतृत्व में रिश्वत का लेन-देन होते ही टीम ने दबिश दी और प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान और बिचौलिया, जेएमएम नेता व हिंद मजदूर किसान पंचायत के कथारा क्षेत्रीय सचिव शमसूल हक को पकड़ लिया। कथारा अतिथिगृह में लंबी पूछताछ के बाद दोनों को धनबाद ले जाया गया। 

शिकायतकर्ता सुरेश किस्कू ने बताया कि उनके पिता कारू मांझी 2024 में कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन बकाया राशि के भुगतान में बाधा डाली जा रही थी। आरोप है कि 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप सेट कर घूसखोरी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930