रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्व. श्री वोरा ने सार्वजनिक जीवन में उच्च मानदंड स्थापित किए। वे मृदुभाषी और सरल, सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। वे अंतिम समय तक समाज के लिए कार्य करते रहे और उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
Previous Articleस्वास्थ्य विभाग ने सीबी नवागांव में लगाया कोरोना जांच शिविर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















