What's Hot

रायपुर। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में छत्तीसगढ़ के गांधी पंडित सुंदरलाल शर्मा, सहकारिता पुरूष ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने दोनों इतिहास पुरुषों को याद किया। राज्य आंदोलनकारी छसपा के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे, संगठन सचिव जागेश्वर प्रसाद, उप संगठन सचिव अशोक कश्यप, कार्यकारणी के सदस्य लालाराम वर्मा, गोवर्धन वर्मा, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकर, देवेंद्र कश्यप के अलावा भारत यादव, पीआर निषाद, होरीलाल तिवारी, गणराज साहू, वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह बिसेन ने पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। पंडित सुंदर लाल शर्मा की संक्षिप्त जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि शर्मा जी अछूतोद्धार के प्रेणता, महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा, साहित्यकार, चित्रकार, पत्रकार सहित विविध प्रतिभा के धनी थे। राज्य आंदोलनकारी छसपा के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि श्री सिंह किसान-मजदूरों के मसीहा, कानून विद, सहकारिता पुरूष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा एवं भूदान आंदोलन के प्रथम शहीद थे। दोनों महापुरुष के त्याग, बलिदान, समाज सेवा के लिए समर्पण संघर्ष के लिए छत्तीसगढ़ी समाज हमेशा ऋणी रहेगा। उनके अलग अलग क्षेत्रों में किये गए योगदान पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह बिसेन, देवेंद्र कश्यप, गोवर्धन वर्मा, अशोक कश्यप ने भी प्रकाश डाला।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31