लखनऊ, राजस्थान रॉयल्स का विजय क्रम आईपीएल 2026 में जारी था, पर पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब बुधवार को उसका सामना अपने परफॉर्मेंस को पाने के लिए संघर्षरत लखनऊ सुपर जायंट्स से है। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय को वापस पाने की चाहत है। वहीं, दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ को अपने हार के सिलसिले को संभालना है। राजस्थान ने इस सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी और अंक तालिका में मजबूत स्थिति बना ली थी। मगर इसके बाद टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा, वहीं कोलकाता के खिलाफ जीता हुआ मैच हाथ से निकल गया। राजस्थान रॉयल्स के लिए फील्डिंग सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभर रही है। केकेआर के खिलाफ अहम कैच छूटने से मैच का रुख पलट दिया। इसके अलावा बैटिंग में निरंतरता की कमी भी टीम को परेशान कर रही है, खासकर मध्यक्रम और निचला क्रम दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक है। टीम लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में निचले पायदान पर पहुंच गई है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में टीम संघर्ष कर रही है। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में लखनऊ के गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930