जगदलपुर। शहर में दो तीन दिनों से बड़ी ठंड के कारण राह में सोने वाले गरीब तबको और राहगीरों का हाल जानने के लिए 21 दिसम्बर की रात कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण दौरे में लोगों का हाल चाल जाना और उनकी समस्या से रूबरू हुए। साथ ही व्यक्तियों के इस ठंड से बचने के लिए स्वेटर, साल-कम्बल भी वितरण किए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रात 11.30 बजे से जगदलपुर शहर के सिराहासार चौक, संजय बाजार क्षेत्र और बस स्टैंड का दौरा किया। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को अपने पास पा कर और ठंड से बचने के लिए मिले समान के लिए गरीब राहगीरों ने इन अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं निगम कर्मचारी मौजूद थे।
देर रात यहां के कलेक्टर-एसपी ने किया ऐसा काम कि राहगीर दे रहे हैं दिल से दुआ…
Previous Articleन अपॉइन्टमेंट, न कतार, एमएमयू से मिनटों में उपचार
Related Posts
Add A Comment


















