दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा से पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी राहुल मीणा से पुलिस ने देर रात पूछताछ की और उसके बाद जो खुलासा हुआ उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता-पिता सुबह वॉक पर जाते हैं, क्योंकि वो पहले से यहां काम कर चुका था. इसलिए वो पूरी बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और कैसे लॉक को खोलना है. सूत्रों ने बताया कि सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया. स्टडी रुम अलग से फ्लैट के रूफ टॉप पर बनाया हुआ है.

घटना के वक्त कमरे में पढ़ाई कर थी लड़की

पुलिस ने बताया कि लड़की UPSC की तैयारी कर थी, लिहाजा माता- पिता ने सुबह-सुबह उठ कर पढ़ाई करने को कहा था. जब आरोपी राहुल लड़की के कमरे यानी स्टडी रूम में दाखिल हुआ तो उस समय वो पढ़ाई कर रही थी. बताया गया कि राहुल ने लड़की का रेप करने के लिए उसका गला दबाया. उसको काबू में करने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने विरोध किया. 

बेहोशी की हालत में आरोपी ने किया रेप

इसके बाद आरोपी ने पास में रखे लैंप और किसी भारी चीज से लड़की पर हमला कर दिया, जिससे लड़की बेहोश हो गई. आरोपी राहुल इतना बेरहम था कि उसने बेहोशी की हालत में लड़की के साथ रेप किया. वो पहले से घर मे लूटपाट का मन बनाकर आया था. उसे ये भी पता था कि घर में लॉकर थंब इंप्रेशन से ही खुलता है.

लड़की के फिंगर से की लॉक खोलने की कोशिश

आरोपी ने रेप के बाद लड़की को स्टडी रुम से घसीटा और सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे कमरे में गया. जहां लॉकर था और खून से लथपथ लड़की का फिंगर लॉकर से टच किया लेकिन लॉकर नहीं खुला. पुलिस की माने तो दरअसल लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका होगा और लड़की के हाथों में खून लग गया था शायद यही वजह होगी कि लाकर नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि इस वक्त तक लड़की मर चुकी होगी. आरोपी लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ देता है.

लड़की के भाई का पैंट पहनकर भागा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी राहुल ने पेचकस से लॉकर खोला और कैश और ज्वेलरी निकालकर बैग में रख लिए. आरोपी के पैंट और जूते पर खून लग गया था, इसलिए उसने अपनी पैंट उतार कर मृतक लड़की के भाई की पैंट पहनी और घर में पड़े हुए चप्पल पहनकर बैग लेकर मौके से फरार हो गया.

गैंबलिंग से पैसा कमाने आदी था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल को कम उम्र में गैंबलिंग से पैसा कमाने की गंदी आदत पड़ चुकी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राहुल ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था जिस से पैसे कमाता था. राहुल को लड़कियों की आदत लगी थी वो ऑनलाइन गेम से पैसे कमाता और लड़कियां लाता था और उनके साथ संबंध बनाता. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस की शादीशुदा महिला के साथ रेप किया और फिर उसको दांतों से काटा है और जान से मारने की धमकी देकर वहां से दिल्ली के लिए आ गया.

22 अप्रैल को दिल्ली पहुंच कर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि मकसद लूटपाट ही था, लेकिन पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि मृतक लड़की पर इसकी पहले से नजर थी और आरोपी रेप और लूट की वारदात को अंजाम देने ही आया था. यह भी पता चला है कि एक दिन पहले आरोपी ने अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के सूत्रों ने ये भी बताया कि मृतक लड़की पढ़ाई में बेहद होनहार थी. 12th में आल इंडिया टॉपर भी रही थी. 

ऐसे पकड़ा गया कातिल

इस पूरे केस को सुलझाने में तीन अहम डिजिटल सुराग से आरोपी पकड़ा गया है. एक चोरी किया गया मोबाइल फोन, दूसरा होटल का WiFi और इंस्टाग्राम चैट सबसे अहम रहे. पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा वारदात के बाद करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था.

इसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें बनाई गई और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि आरोपी के पास अपना मोबाइल नहीं था. राजस्थान के अलवर में आरोपी राहुल ने एक छेड़खानी के दौरान एक फोन चुराया था और उसी का इस्तेमाल करते हुए वो पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था.

होटल के WiFi से इंस्टाग्राम चला रहा था आरोपी

आगे की जांच में पता चला कि आरोपी द्वारका के एक होटल में ठहरा हुआ था. जहां वो होटल के WiFi के जरिए इंटरनेट चला रहा था. इसी दौरान राहुल ने अपने गुरुग्राम में रहने वाले रिश्तेदार से इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए लगातार संपर्क में था. दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और डिजिटल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की.

आरोपी के रिश्तेदार से पूछताछ कर डिटेल्स ली. इन सभी तकनीकी सुरागों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुच पाई और उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930