उत्तराखंड के चंबा-कोटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में अभी तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. अभी मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर नैल के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी है.
इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार दोपहर को हुई है. फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जो वाहन हादसे का शिकार हुआ है उसमें 10 लोग सवार थे. इस हादसे में मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
सीएम धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट कर जताया दुख
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने पर दुख जताया है.ईश्वर से प्राथर्ना है कि दुर्घटना में दिवगंत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों को उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं.



















