मध्यप्रदेश के इंदौर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता और समाज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक शख्स ने न केवल अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं, बल्कि उसकी नग्न तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं. इतना ही नहीं शख्स ने पत्नी के बाल भी काटे. दोनों के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़े होते थे. शख्स ने दूसरी शादी भी कर ली थी. लेकिन इसके बाद भी उसने अपनी पहली पत्नी के साथ खौफनाक हरकत की.

यह मामला इंदौर जिले के मानपुर थाना इलाके से सामने आया है. इंदौर पुलिस ने शख्स को अपनी 30 साल की पत्नी के साथ अमानवीय बर्ताव करने और नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिले के एक गांव में आरोपी ने मंगलवार 21 अप्रैल को अपनी पत्नी का नग्न अवस्था में वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर मानपुर थाने में उसके पति, सास और पति की दूसरी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

चौधरी ने बताया, ‘पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के दौरान आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काट दिए और उसका यौन उत्पीड़न भी किया.’ उन्होंने बताया कि आरोपी की दूसरी शादी के बाद से पहली पत्नी के साथ उसकी पारिवारिक कलह चल रही थी. डीएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031