सिरसा (हरियाणा) में एक ऐसी अनहोनी घटी, जिसे देख कलेजा कांप जाए. यहां एक घर में बेटी की डोली उठने वाली थी. परिवार और रिश्तेदार मिलकर ‘विदाई’ की रस्मों में मगन थे. सब कुछ कायदे से चल रहा था, हंसी-मजाक का दौर था, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. सड़क के किनारे खड़ी भीड़ और विदाई की रस्मों को रिकॉर्ड कर रहे कैमरामैन को अंदाजा भी नहीं था कि, अगले ही पल क्या होने वाला है.

रफ्तार का कहर और बिखर गई खुशियां

अचानक एक सफेद रंग की तेज रफ्तार हैचबैक कार मानों ‘मौत का पैगाम’ लेकर आई. ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सबसे पहले सीधे कैमरामैन से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेचारा कैमरामैन फुटबॉल की तरह हवा में कई फीट ऊपर उछला. इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सीधे वहां मौजूद मेहमानों और घर वालों के झुंड में जा घुसी, जो लोग कुछ सेकंड पहले हंस रहे थे, वे पलक झपकते ही जमीन पर लहूलुहान पड़े थे.

खुशियों वाले घर में मच गया कोहराम

मंजर इतना खौफनाक था कि हर तरफ बस चीखें सुनाई दे रही थीं. विदाई की रुलाई अब दहशत की चीख में बदल चुकी थी. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि, किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये खबर बताती है कि सड़क किनारे होने वाले आयोजनों में सुरक्षा और सावधानी कितनी जरूरी है, क्योंकि एक ड्राइवर की छोटी सी लापरवाही किसी का पूरा परिवार उजाड़ सकती है.

सिरसा की यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है. शादी-ब्याह के माहौल में ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित होती है, फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है.)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930