EPFO अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पीएफ निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी। नए सिस्टम के तहत यूजर्स जल्द ही UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में पीएफ का पैसा तुरंत ट्रांसफर कर सकेंगे। यह सुविधा EPFO के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.0 का हिस्सा है। इसे मई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

कैसे करेगा काम
नई सुविधा लागू होने के बाद कर्मचारी EPFO के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करेंगे, जहां उन्हें अपने UAN नंबर के जरिए OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद वे अपनी कुल पीएफ राशि देख सकेंगे और जितना पैसा निकालना है, वह चुनकर अपनी UPI ID दर्ज करेंगे। वेरिफिकेशन पूरा होते ही रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। इससे लंबी प्रोसेस और कागजी कार्रवाई की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

हालांकि नए नियमों के तहत पूरा पीएफ एक साथ निकालने की अनुमति नहीं होगी। कुल जमा राशि का अधिकतम 75 प्रतिशत तक ही निकाला जा सकेगा, जबकि कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा खाते में बनाए रखना जरूरी होगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की भविष्य की बचत को सुरक्षित रखना बताया जा रहा है ताकि रिटायरमेंट के समय उनके पास पर्याप्त फंड मौजूद रहे।

सरकार का मानना है कि यह बदलाव कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आएगा, खासकर उन स्थितियों में जहां तुरंत पैसों की जरूरत होती है। UPI आधारित यह सिस्टम इमरजेंसी में तेजी से फंड उपलब्ध कराने में मदद करेगा और क्लेम रिजेक्शन जैसी समस्याओं को भी कम करेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930