What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है यूके से आने वाले यात्रियों को अब 14 दिन क्वारंटीन रहना जरूरी होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के नये वेरियंड के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से यूके से भारत पहुंचने वाले एवं छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट अथवा अन्य मार्ग से राज्य में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराये गये आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाये तथा रिपोर्ट पॉजेटिव होने पर उपरोक्त संदर्भित एसओपी अनुसार संस्थागत क्वांरटीन-कोविड केयर सेंटर अस्पताल में रखा जाये। फ्लाईट में पॉजेटिव यात्री के कांटेक्ट हेंतु निर्धारित एसओपी अनुसार कार्रवाई की जाये। रिपोर्ट निगेटिव होने पर यात्रियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी अनुसार स्वयं को 14 दिवस होम आइसोलेशन में रखने की सलाह दी जाये तथा इसके प्रतिदिन पलान एवं फॉलोअप के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031