What's Hot

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हा-दुल्हन में जंग छिड़ गई। बातचीत से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा दुल्हन की बेरहमी से पिटाई कर दी। दुल्हन ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए अपने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगा दिया। मामला महराजगंज के पुरेन्दर थाना क्षेत्र के ककटही टोला मदरहना गांव का है जहां विशाल नामक व्यक्ति की धूमधाम से शादी सम्पन्न हुई। लेकिन शादी के अगले दिन से ही दूल्हा और दुल्हन में जंग छिड़ गई। दूल्हा ने दुल्हन को इतनी बेरहमी से पीटा कि 24 घंटे के अंदर ही दुल्हन ने अपने मायके वालों को बुलाकर कर मायके चली गई। मंगलवार के दिन जब दुल्हन की माँ ने पुरेन्दरपुर थाने में तहरीर दिया तो पुरन्दरपुर पुलिस ने दूल्हा विशाल के साथ पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31