राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सातों बागी सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है. राज्यसभा सचिवालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. अब इस पर केंद्र सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. 

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन जी ने आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है. अब राघव चड्ढा जी, संदीप पाठक जी, अशोक मित्तल जी, हरभजन सिंह जी, स्वाति मालीवाल जी, राजिंदर गुप्ता जी और विक्रमजीत सिंह साहनी जी भाजपा संसदीय दल के सदस्य हैं.

रिजिजू ने आम आदमी पार्टी के बागी सांसदों की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने लंबे समय से देखा है कि इन 7 माननीय सांसदों ने कभी भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया और न ही कभी अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया है. केंद्रीय मंत्री ने इन सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले एनडीए में आपका स्वागत है और टुकड़े-टुकड़े INDI गठबंधन को अलविदा.

AAP ने राज्यसभा अध्यक्ष को लिखी थी चिट्ठी

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत AAP छोड़ने वाले सभी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी. चिट्ठी में आगे कहा गया है कि आप के सातों सांसदों की ओर से उठाया गया ये कदम दल-बदल के समान है. यह पंजाब की जनता और भारत के संविधान के साथ विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी.

राज्यसभा में बजे AAP के ये तीन सांसद

हालांकि राज्यसभा सचिवालय ने अब अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें आप के सभी बागी सांसदों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है. अब उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के सिर्फ तीन ही सांसद रह गए हैं. इनमें संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सीचेवाल शामिल हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930