राघव चड्ढा पर दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आपकी शादी (राघव चड्ढा) भी इसलिए हो पाई है क्योंकि आप इस पार्टी के द्वारा राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाए गए. आप राज्यसभा के मेंबर थे, वरना आपको कोई नहीं पूछता. आपने पार्टी के साथ ष्डयंत्र किया और राज्यसभा की पूरी टीम को तोड़कर ले गए.

‘आपने बीजेपी के साथ ष्डयंत्र किया’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी पार्टी को विचारधारा की वजह से ज्वाइन करते हैं. राघव चड्ढा को इस पार्टी में अच्छा नहीं लगता था तो वो जा सकते थे, इसका उन्हें पूरा हक है. जब आपके ऊपर ईडी का शिकंजा कसा तब आपने तय कर लिया कि भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे. मगर आपने किसी को बताया नहीं. आपने बीजेपी के साथ ष्डयंत्र किया.

राघव चड्ढा की छवि बना रही थी बीजेपी सरकार- भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “सेंट्रल गवर्नमेंट ने राघव चड्ढा से ये बात शेयर की कि आप गिग वर्कर्स, मोबाइल रिचार्ज और पैटरनिटी लीव जैसे मुद्दों को आप उठाओगे तो तुरंत इन मुद्दों पर काम होगा और आपकी पॉपुलारिटी बढ़ेगी. आपकी एक न्यूट्रल छवि बनेगी. राघव की इमेज बनाने के लिए बीजेपी की सरकार काम कर रही थी.”

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अभी राघव का एक वीडियो देखा जिसमें वो कहते हैं कि जैसे लोग कंपनी बदलते हैं, वैसे मैंने पार्टी बदल ली. मैं बताना चाहता हूं कि जब हम नौकरी बदलते हैं या किसी कंपनी में नौकरी बदलते हैं तो उसमें विचारधारा का कोई लेना देना नहीं होता. अगर आप कंपनी के अंदर भी नौकरी बदलते हैं तो तीन महीने का नोटिस देते हैं.” 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930