What's Hot

उत्‍तर प्रदेश- प्रधानमंत्री मोदी यूपी दौरे के दौरान हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो देश में विश्व स्तरीय अवसंरचना के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है), पहुंच-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 रुपए करोड़ की कुल लागत से बनाया गया है.

उत्‍तर प्रदेश के लोगों के लिए आज बेहद खास दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल (28-29 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930