अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से 2 आदिवासी नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इससे थाना क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है। दरअसल एक ही गांव की 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रही थीं, इसी दौरान बाइक पर सवार 8-9 लडक़ों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान 2 किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन 2 लड़कियों के साथ अलग-अलग जगह ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया गया। इस घटना में सबसे दुखद पहलू यह है कि दूसरे दिन एक नाबालिग ने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किया और न ही पीडि़ता का एमएलसी कराया। इसे लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने 4 लडक़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

बता दें कि 24 अप्रैल की शाम एक ही गांव की 4 नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने शाम करीब 7 बजे गई थीं। वहां से चारों रात करीब 10 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईस्कूल के पास 5-6 बाइक पर सवार 8-10 लडक़ों ने उन्हें रोक लिया। वे उनसे छेड़छाड़ करने लगे।

इसी बीच एक नाबालिग किसी तरह वहां से भाग निकली, जबकि युवकों ने 3 लड़कियों को पकड़े रखा। इसके बाद 4 युवक एक नाबालिग को हाईस्कूल से दूर खेत में ले गए। यहां चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जबकि दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल के पास ही 3 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031