चुनाव जीतने के लिए 137 वोटों की जरूरत

चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 137 वोटों की आवश्यकता होती है. बीजेपी ने रोहिणी-ईस्ट से तीन बार के अनुभवी पार्षद प्रवेश वाही को मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी के चुनाव से हटने और कांग्रेस द्वारा हाजी जरीफ को उम्मीदवार बनाने के बाद, यह संभावना है कि बीजेपी उम्मीदवार बिना किसी बाधा के चुनाव जीत जाएगा, क्योंकि मौजूदा सरकार के पास बहुमत है. 

MCD Mayor Election Live: मेयर चुनाव का गणित

मेयर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 273 वोट शामिल हैं, जिनमें 249 पार्षद, दिल्ली विधानसभा द्वारा मनोनीत 14 विधायक, सात लोकसभा सदस्य और दिल्ली से तीन राज्यसभा सदस्य शामिल हैं, जो मेयर का फैसला करेंगे.

Live: दिल्ली में मेयर पद के लिए मतदान शुरू, मैदान में BJP और कांग्रेस, AAP खेल से बाहर

MCD मेयर पद के लिए मतदान शुरू

बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जिसके बाद अब सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रह गया है.

बीजेपी ने मेयर पद के लिए प्रवेश वाही और डिप्टी मेयर पद के लिए मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, कांग्रेस ने मेयर के लिए मोहम्मद जरिफ और डिप्टी मेयर के लिए राजेश कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है.

दिलचस्प बात यह है कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ने भी इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.

हांलाकि कुछ ही देर में तय हो जाएगा की दिल्ली नगर निगम का अगला मेयर कौन होगा. 

फिलहाल नंबर की बात करे तो नंबर बीजेपी के पास पर्याप्त है और जीत के लिए कुल 137 मत चाहिए. और इस नंबर से ज़्यादा नंबर बीजेपी के पास है

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930