कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान के दूसरे चरण की वोटिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी मतदाताओं से टीएमसी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहा था। इस पुलिसवाले को मौके पर मौजूद महिलाएं और अन्य लोगों ने घेर लिया। उन्होंने इसका विरोध जताया और पुलिसकर्मी से तीखी बहस की। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ही इस पूरी घटना का वीडियो डाला है। वीडियो में महिलाएं और कुछ अन्य लोग पुलिसकर्मी से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अमित मालवीय ने किया ये पोस्ट

अमित मालवीय इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के नागरिकों ने एक पुलिस अधिकारी का सामना किया। इस पर आरोप है कि उसने उनसे TMC को वोट देने के लिए कहा था। यह बदलाव ज़ोरदार और साफ है। खामोश वोटरों से लेकर अपनी बात खुलकर कहने वाले नागरिकों तक, बंगाल ने एक लंबा सफर तय किया है। उस अधिकारी की पहचान होनी चाहिए और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस वाले से मांगी आईडी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी से पूछती है कि आपकी ड्यूटी लगी हुई है। आप टीएमसी के लिए वोट मांग रहे हो। इसके बाद महिला के साथ कुछ और लोग भी पुलिस वाले की ओ बढ़ते हैं और उसकी तरफ उंगली दिखाते हुए सवाल करने लगते हैं। इस दौरान वो उससे उसकी आईडी मागते हैं। आप कैसे बोल सकते हैं कि टीएमसी को वोट दें। आप टीएमसी की दलाली कर रहे हो। इसके बाद पुलिस वाला हाथ जोड़ते हुए भी नजर आ रहा है।

लोग कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की तारीफ कर रहे हैं। अमिताभ चौधरी नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि इस महिला वोटर को सलाम, जिसने एक पुलिसवाले का डटकर सामना किया, जो लोगों से TMC को वोट देने के लिए कह रहा था। बदलाव की गूंज साफ़ सुनाई दे रही है और यह साफ़ दिखाई भी दे रहा है। खामोश वोटरों से लेकर मुखर योद्धाओं तक; बंगाली वोटरों ने एक लंबा सफर तय किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31