भोलेनाथ की धरती पर जुटेगा कुर्मी समाज, गौरवशाली इतिहास पर होगी चर्चा

‘ सुरों की महफिल और समाज का गौरव: अल्का चन्द्राकर की प्रस्तुति के साथ सजेगा सम्मेलन ‘

रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आगामी 10 मई 2026, रविवार को जिला कबीरधाम के जलेश्वर महादेव प्रांगण, डोंगरिया (खरहट्टा) में एक विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और गौरवशाली इतिहास पर चर्चा के साथ-साथ प्रतिभावान विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार करेंगे।

दिग्गज राजनेताओं और समाजसेवियों का लगेगा जमावड़ा

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री, तोखन साहू सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और सांसद शिरकत करेंगे। इनके साथ ही समाज के विभिन्न प्रकोष्टों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

सांस्कृतिक संध्या: लोक गायिका अल्का चन्द्राकर देंगी प्रस्तुति

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती अल्का चन्द्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

एक नजऱ इतिहास और विरासत पर

यह सम्मेलन कुर्मी समाज के उस गौरवशाली इतिहास को याद करने का भी अवसर है, जो 1857 की क्रांति से शुरू होकर 1894 में महासभा की स्थापना तक फैला हुआ है। समाज के संरक्षक और आयोजकों ने अपील की है कि प्रदेश भर से स्वजातीय बंधु इस सम्मेलन में पहुँचकर संगठन को मज़बूत बनाएँ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930