जबलपुर – पानी के अथाह भंडार पर चलता एक क्रूज और उस पर सवार कुछ लोग. फिर अचानक एक दर्दनाक हादसा और 9 लोगों की मौत. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को हुआ हादसा कितना भयावह था, उसकी एक बानगी वहां से सामने आई एक तस्वीर से साफ हो रही है. तस्वीर में एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा है. कुछ समय पहले तक दोनों क्रूज पर सवार अन्य लोगों के साथ बरगी बांध में मस्ती कर रहे थे. लेकिन अचानक हुआ यह हादसा कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया. इस हादसे में दिल्ली की एक मां और उसके 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई. शुक्रवार सुबह मां-बच्चे की बॉडी रिकवर हुई. जिसमें बच्चा मां की गोद में सीने से चिपका मिला.

दरअसल शुक्रवार को जबलपुर क्रूज हादसे वाली जगह पर सबसे दिल दहला देने वाले दृश्यों में से एक सामने आया. बचाव दल को एक मां और उसके चार साल के बेटे के बेजान शरीर मिले, जो अभी भी एक-दूसरे से चिपके थे. तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मां ने आखिरी दम तक बेटे और अपने-आप को बचाने की कोशिश की होगी. लेकिन अफसोस दोनों की जान नहीं बच सकी. 

मिली जानकारी के अनुसार मां के सीने से लिपटा मिला यह बच्चा दिल्ली से अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था. परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल थे. हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर ही फंस गए थे.

आज सुबह जब शव बाहर निकाले गए, तो दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया. मां अपने बेटे को सीने से चिपकाए हुए मिली, मानो आखिरी पल तक उसे बचाने की कोशिश कर रही हो. यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह एक ऐसा दृश्य था जो प्यार, डर और आखिरी सांस तक रक्षा करने की सहज भावना की कहानी बयाँ कर रहा था. मालूम हो कि मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में क्रूज पर सवार तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 9 हो गई. 24 लोगों का बचाया गया है. हालांकि 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930