नई दिल्ली- राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने ‘जलदूत’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर के 23 प्रमुख बस टर्मिनलों पर यात्रियों और राहगीरों को मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।राज्य सरकार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह अभियान दिल्ली सरकार के ‘हीट एक्शन प्लान 2025’ के तहत चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत तैनात जलदूत यात्रियों को आरओ (RO) का शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाव किया जा सके।

इस बारे में जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, “मौसम की चरम स्थितियों के दौरान यात्रियों को तत्काल राहत और जरूरी मदद पहुंचाने के लिए हमने ‘जलदूत’ पहल शुरू की है, और इसके माध्यम से हम पूरी दिल्ली में जनता तक राहत पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।” मंत्री ने यह भी बताया कि यह पहल दिल्ली सरकार के ‘हीट एक्शन प्लान 2025’ का हिस्सा है, जिसके तहत गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाव और लोगों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

23 बस टर्मिनलों पर दी जा रही जलदूत सेवा

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, “इस पहल के माध्यम से DTC ने पूरी दिल्ली में 23 प्रमुख बस टर्मिनलों पर यात्रियों और राहगीरों को मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए ‘जलदूत’ तैनात किए हैं।” मंत्री ने यह भी बताया कि, “इस दौरान शहर भर में चलने वाली लगभग 3000 DTC बसों में मुफ्त पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है।” इस पहल का मुख्य उद्देश्य खासतौर पर उन दैनिक यात्रियों को राहत पहुंचाना है, जो गर्मी के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और जिन्हें इस मौसम में तुरंत राहत की जरूरत होती है।

पंकज सिंह ने आगे कहा कि इस अभियान के तहत हर एक यात्री को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे गर्मी से राहत पा सकें। ‘जलदूत’ अभियान का हिस्सा बने DTC कर्मचारी लगातार बस टर्मिनल और बसों में यात्रियों को पानी उपलब्ध कराएंगे। राज्य सरकार के हीट एक्शन प्लान 2025 के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों की तात्कालिक मदद करना है, बल्कि उनकी सेहत की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

पिछले साल मिली थी जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया

विभाग के अनुसार, “पिछले साल की सफलता को ध्यान में रखते हुए, इस साल हम इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे और सशक्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य इस बार भीषण गर्मी में नागरिकों को अधिक राहत पहुंचाना है।” “हमने इस साल जलदूत अभियान के दायरे को बढ़ाया है, ताकि इसकी पहुंच और प्रभाव अधिक से अधिक लोगों तक हो सके। पिछले साल की सफलता के बाद, इस पहल को और बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाओं को लागू किया गया है।”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031