राजनांदगांव। जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली राष्ट्रीय संस्था इंडियन रोटी बैंक द्वारा देश के 16 राज्यों के 87 जिलों में नया सवेरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क?ी में 25 दिसंबर को गीता दिवस व तुलसी दिवस का नाम देकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आर्थिक रूप से अक्षम, बुजुर्ग तथा लाचार लोगों को पुराने गर्म कपड़े, नाश्ता, भोजन तथा कंबल आदि का वितरण राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। संस्था इंडियन रोटी बैंक को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से राजनांदगांव शहर के रेलवे स्टेशन रोड व विश्राम गृह रोड समेत अन्य प्रमुख जगहों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शीत ऋतु में गर्म कपड़े तथा कंबल आदि वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पेरेंट्स ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल उपस्थित थे, जिन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में जिला को-ऑर्डिनेटर भावना तिवारी, मेल को-ऑर्डिनेटर कमलेश तिवारी, वाईस को-ऑर्डिनेटर विकाश शर्मा, अक्षय ब्रम्हभट्ट, खुशी तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, मनीषा, आकाश व ओजश्विनी चौहान ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम अवसर पर सेवाभावियों का आभार व्यक्त करते हुए इस आशय पर जोर दिया गया कि, आर्थिक रूप से अक्षम, बुजुर्ग तथा लाचार लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सेवाभावियों का सहयोग, सामाजिक योगदान तथा उत्साहवर्धन आवश्यक है। जरूरतमंदों के सहायतार्थ आर्थिक रूप से सक्षम लोग भी अपने गर्म पुराने कपड़े अथवा कंबल रोटी बैंक को दान कर सकते हैं, समाज के वास्तविक जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31