महाराजगंज के कोल्हुई थाने में एक अजीब नजारा देखने को मिला जब एक पांच वर्षीय मासूम बच्चा मोबाइल लेने थाने पहुंच गया और कहने लगा मेरे अब्बू बाइक चुराये थे इसीलिए उन्हें जेल भेज दिया गया, मुझे बड़े साहब से मिलना है कहां है बड़े साहब। थाने पर पहुंच कर इस तरह बात कर रहे बच्चे की हिम्मत देख पुलिसकर्मी व दरोगा हैरान रह गये और बच्चा मोबाइल लेकर जाने का जिद कर रहा था। दरअसल बीते दो दिन पहले पुलिस ने तीन लोगों को बाईक चोरों के मामले में जेल भेजा था जिसमें इस पांच वर्षिय तौफीक के पिता कलाम निवासी कोल्हुई को भी पुलिस ने जेल भेज दिया था, पिता का मोबाइल न मिलने से यह मासूम थाने पहुंच गया और पुलिस दरोगा से मोबाइल मांगने लगा। कुछ समय बाद बच्चे के जिद्द को कोल्हुई थानाध्यक्ष ने पूरा करते हुए मोबाइल दे दिये।
बड़े साहब से मिलना है…कहां है बड़े साहब, 5 साल के बच्चे की हिम्मत देख दरोगा रह गये हैरान…
Previous Articleइंडियन रोटी बैंक ने वास्तविक जरूरतमंदों को बांटी राहत
Related Posts
Add A Comment


















