अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आगामी 10 मई 2026, रविवार को जिला कबीरधाम के जलेश्वर महादेव प्रांगण, डोंगरिया (खरहट्टा) में आयोजित विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कुर्मी समाज के उस गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर है, जो 1857 की क्रांति से शुरू होकर 1894 में महासभा की स्थापना तक फैला हुआ है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा एवं संरक्षक और आयोजकों ने अपील की है कि प्रदेश भर से स्वजातीय बंधु इस सम्मेलन में पहुँचकर संगठन को मज़बूत बनाएँ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार करेंगे।

दिग्गज राजनेताओं और समाजसेवियों का लगेगा जमावड़ा

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांस्कृतिक मंत्री राजेश अग्रवाल,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, राजनादगांव सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा, अजय चंद्राकर, ललित चंद्राकर, धर्मजीत सिंह ठाकुर सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और सांसद शिरकत करेंगे।

विशिष्ट अतिथिगण की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में पूनम चन्द्राकर (पूर्व रा’यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अ.भा. कुर्मी महासभा), चन्द्रभूषण वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष अ.भा. कुर्मी महासभा), ममता चन्द्राकर (पूर्व विधायक), और चन्द्रशेखर वर्मा (मुख्य संरक्षक, अ.भा. कुर्मी महासभा) अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनके साथ ही बिशेषर पटेल (अध्यक्ष, गौ-सेवा आयोग), अम्बिका सिंह चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय सचिव, अ.भा. कुर्मी महासभा), सुरेश चन्द्रवंशी (कृषक कल्याण बोर्ड), और महेश चन्द्रवंशी (पूर्व सदस्य, पि.वर्ग आयोग) भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

स्थानीय और प्रशासनिक नेतृत्व की सहभागिता

सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए इस सम्मेलन में राजेंद्र चन्द्रवंशी (जिलाध्यक्ष, भाजपा कबीरधाम), कैलाश चन्द्रवंशी (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम), अन्नपूर्णा चन्द्राकर (प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष), और बीरेन्द्र चन्द्राकर (जिलाध्यक्ष, चन्दर्निया समाज) सहित समाज के विभिन्न प्रभागों के अध्यक्ष जैसे सतीश चन्द्रवंशी (चन्दनाहू समाज), भगवती वर्मा (वर्मा समाज), होरी सिंगरौल (सिंगरौल समाज), और मौजी कश्यप (कश्यप समाज) उपस्थित रहेंगे। प्रशासन और शिक्षा जगत से जे. एसी. एस. राव (सी.ई.ओ., रा’य औषधीय बोर्ड), डॉ. प्रवीण वर्मा (सदस्य, लोक सेवा आयोग), और डॉ. गिरिश चंदेल (कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) के नाम शामिल हैं।

महिला और युवा शक्ति का संगम
समाज की महिला और युवा इकाई की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चन्द्रिका चन्द्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), सरिता वर्मा (प्रदेश महा सचिव, महिला प्रकोष्ठ), डॉ. सरोज चन्द्राकर (प्रदेश सचिव, महिला प्रकोष्ठ), और मिलिन्द चन्द्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) प्रमुख रूप से शामिल होंगे। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधि जैसे चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी (अध्यक्ष, नगर पालिका कबीरधाम), नरेशु चन्द्राकर (समाज प्रमुख), बालका रामकिंकर वर्मा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला),मिलिन्द चन्द्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), मन्नू चन्द्रवंशी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कबीरधाम), बबिता छोटू चन्द्रवंशी (जनपद सदस्य, खरहट्टा, ज.पं. बोडला) और रानी मिथिलेश चन्द्रवंशी (जनपद पंचायत सदस्य, डोंगरिया कला) के नाम शामिल हैं, जो समाज की आगामी रणनीति और युवा भागीदारी पर अपनी बात रखेंगे। इनके साथ ही सरपंच बैजनाथ चन्द्रवंशी (डोंगरिया कला), और शेषनारायण चन्द्रवंशी (सरपंच, रेतापास) भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

सांस्कृतिक संध्या: लोक गायिका अल्का चन्द्राकर देंगी प्रस्तुति
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती अल्का चन्द्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31