डेस्क: शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर एक ट्रक ने लोडर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भदरौली निवासी गजेंद्र अपने गांव ट्यूबवेलपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार शाम वह परिवार के सदस्यों के साथ गुरुग्राम लौट रहे थे। उनके जीजा रामनिवास निवासी बरपुराजोर थाना पिढौरा अपनी पत्नी अर्चना (21), बेटा मृदुल (3) और बेटी साक्षी (4) को बाइक से लेकर चल रहे थे। रास्ते में बच्चों को नींद आने र रामनिवास ने पत्नी और बच्चों को गजेंद्र के लोडर टेंपो में बैठा दिया। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सोहना, बल्लभगढ़ के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपों में टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो सवार चांदनी पत्नी गजेंद्र, मृदुल और सरोज कांति (20) निवासी शमसाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। अर्चना, साक्षी, निवासी गांव बरपुराजोर और यशपाल पुत्र नवल सिंह (35), प्रीति पत्नी यशपाल (35), तमन्ना पुत्री यशपाल, लक्की पुत्र यशपाल निवासी गोपीपुरा थाना बासौनी तथा अयांश पुत्र गजेंद्र (4) निवासी भदरौली घायल हो गए। सभी का उपचार चल रहा है। रामनिवास और उसका साला गजेंद्र गुरुग्राम में सेल्समैन का काम करते हैं। दोनों परिवार वहीं रहते हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30