• पावर कंपनी में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को विदाई, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव के रूप में रहेंगे पावर कंपनी के निदेशक

रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष पद से विदाई दी गई। पावर कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशकों ने डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पावर कंपनीज के डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में होने से राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के मंत्रालयों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला, परन्तु पावर कंपनीज में कार्य करने का अनुभव अलग ही रहा। यहां के अधिकारी-कर्मचारियों की लगन, समर्पण और निष्ठा सराहनीय है। किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी तन्मयता से टीम वर्क के साथ कार्य करते हैं। उनके अनुभव, तथ्यों की समझ और स्पष्ट कार्यसंस्कृति सीखने योग्य है।

पावर कंपनीज के प्रबंध निदेशकगण श्री एस.के. कटियार (जनरेशन), श्री राजेश कुमार शुक्ला (ट्रांसमिशन) एवं श्री भीमसिंह कंवर (डिस्ट्रीब्यूशन) ने कहा कि पावर कंपनी ने डॉ. यादव के मार्गदर्शन में उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्मार्ट मीटर सहित सभी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई। कार्यालय में ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक अटेंडेंस को त्वरित गति से लागू किया गया। विभिन्न योजनाओं की मैदानी कठिनाइयों को समझते हुए प्रावधान किए गए, जिससे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिली। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जनरेशन कंपनी को 76.44 प्रतिशत पीएलएफ के साथ विद्युत उत्पादन के लिए देशभर में तृतीय स्थान प्रदान किया। उपभोक्ता सेवा में सुधार के उपायों के कारण डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की रैंकिंग बी से ए हो सकी। ट्रांसमिशन कंपनी के वर्षों से लंबित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय लेते हुए उनका निराकरण किया जा सका।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री वी.के. साय, श्री के.एस. मनोठिया, श्री संजय पटेल, श्री एम.एस. चौहान, श्री संदीप मोदी, श्री एस.के. ठाकुर, श्री एम.एस. कंवर, श्री सी.एल. नेताम, श्री संजय खंडेलवाल, श्री एम. जामुलकर, श्री संजीव सिंह, श्रीमती रश्मि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930