गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में गुरुवार तडके भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां अहमदाबाद से राजकोट जा रही एक निजी लक्जरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही सेकंड में बस आग के गोले में बदल गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चोटीला राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसा सुबह करीब ढाई बजे सांगानी गांव के पास चोटीला राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि टैंकर का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान पीछे से आ रही लक्जरी बस टैंकर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में पूरी बस में आग फैल गई जिसके चलते यात्रियों को संभलने का मौका तक भी नहीं मिला। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री खिडकियों और दरवाजों से बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दिए।

चार लोगों की मौके पर हुई मौत

स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कई देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस उपाधीक्षक एस एस भदोरिया ने बताया कि बस में चालीस यात्री सवार थे। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्रियों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जाएगी। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930