4 मई को केरल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के करीब 10 दिन बाद आज (14 मई) को कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. वीडी सतीशन केरल के अगले सीएम होंगे. गुरुवार (14 मई) को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम का ऐलान किया. इससे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया गया.

केरल सीएम की रेस में थे ये तीन नाम

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया. केरल के मुख्यमंत्री पद की रेस में वीडी सतीशन के अलावा रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल था. हालांकि, अंतिम दौर की बातचीत के बाद वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर जहां विरोधियों ने कांग्रेस पर तंज कसा, वहीं पार्टी में भी नाराजगी देखने को मिली. वायनाड में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों में आरोप लगाया गया कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को केरल का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि राज्य में उनके खिलाफ माहौल है.

पोस्टरों में लिखा गया, ‘केरल आपको कभी माफ नहीं करेगा.’ एक अन्य पोस्टर में लिखा गया, ‘वायनाड दूसरा अमेठी बन जाएगा.’ यह टिप्पणी 2019 में अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की हार की ओर इशारा करती है. वायनाड कभी राहुल गांधी का सबसे सुरक्षित राजनीतिक क्षेत्र माना जाता था और अब यहां से प्रियंका गांधी सांसद हैं. ऐसे में इसी क्षेत्र से उठ रहा विरोध गांधी परिवार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31