दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक प्राइवेट बस के अंदर महिला से गैंगरेप का मामला खौफनाक है और राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़ा करता है. वारदात मंगलवार, 12 मई की है जब एक महिला अपनी ड्यूटी पूरी कर घर जाने के लिए निकली और सड़क पर मौजूद एक लड़के से टाइम पूछा. समय पूछकर उसने ऐसी क्या गलती कर दी कि उसके साथ ऐसी दरिंदगी को अंजाम दिया गया? यही सवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पूछा है. 

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और लिखा, “हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा. ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है.” 

पीड़िता ने बताया कि वह गरीब परिवार से आती है, उसका पति बीमार रहता है और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं. वह घर में अकेले कमाने वाली है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती होने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया. पीड़िता ने बताया कि उसे अपनी बेटियों और पति का ख्याल रखना है इसलिए घर जाना जरूरी है. 

14 साल पुराना निर्भया केस, आज भी सुनकर कांपती है रूह

16 दिसंबर 2012… यह तारीख इतिहास के काले पन्नों पर छपी है. 2012 का गैंग रेप मामला, जिसे आमतौर पर निर्भया केस के नाम से जाना जाता है, वह खौफनाक वारदात थी जिससे पूरे देश की जनता की रूह कांप गई थी. निर्भया के साथ चलती बस में दरिंदगी को अंजाम दिया गया था और उसे गंभीर रूप से घायल कर नग्न अवस्था में दिल्ली की सर्द रात में सड़क पर छोड़ दिया गया था. निर्भया का लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चला लेकिन आखिर में वह जिंदगी की जंग हार गई. उसे बचाया नहीं जा सका, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इंसाफ करते हुए दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31