सोनीपत : सोनीपत से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने खरखोदा स्थित अदालत परिसर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। वहीं सरेआम हुए इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

दहेज प्रताड़ना की पेशी पर आया था शख्स

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज की गाड़ी को मारी टक्कर उसके बाद उसे गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हमलावरों ने 5 से ज्यादा गोलियां दागी है। मृतक नीरज उर्फ कातिया आज कोर्ट में पत्नी के साथ चल रहे दहेज प्रताड़ना की पेशी पर आया था। 

वारदात की सूचना मिलने के बाद खरखोदा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से तहकीकात कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930