उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में आज यानी 16 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का आखिरी दिन है। रात 9 बजकर 37 मिनट पर भगवान बदरीविशाल के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। 

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में भगवान बदरीविशाल का विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसके बाद भगवान बदरीविशाल की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी। सर्दियों के दौरान बदरीनाथ धाम में नियमित दर्शन नहीं होंगे और भगवान की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल परंपरा के अनुसार की जाएगी।

शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट

BKTC के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ के मुताबिक, 12 नवंबर को बदरीनाथ धाम में श्री गणेश जी के कपाट बंद किए जाएंगे। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। वहीं 14 नवंबर को खड्ग पुस्तक पूजा और वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को श्री बदरीनाथ आने का न्यौता दिया जाएगा।

जिसके बाद अगले दिन यानी 16 नवंबर को रात 9:37 बजे धाम के कपाट बंद होंगे। पंच पूजाएं बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और अमित बंदोलिया संपन्न कराएंगे। मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कप्रवाण सहित समिति के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहेंगे।

हर साल इस समय कम ही आते हैं श्रद्धालु

आमतौर पर यदि देखा जाए तो उत्तराखंड राज्य में बदरीनाथ के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दराज से इस वक्त कम ही आते हैं। लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड बना है कि यात्रा के अंतिम दिनों में भी भक्तगण बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं।

वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे की ओर मारवाड़ी और विष्णुप्रयाग के बीच जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखने को मिला। शहर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

बदरीनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बता दें कि इस समय बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों की बात करें तो धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। लेकिन श्रद्धा इतनी कि धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार धाम में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30