Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवती के साथ उसके ही रिश्तेदार ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार अब गहरे मानसिक तनाव और खौफ में है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। 

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी (जो पीड़िता के रिश्ते में मामा का साला लगता है) ने कुछ समय पहले युवती को मिलने के बहाने एक कमरे पर बुलाया था। इस दौरान उसने पीड़िता को खाने के लिए मंचूरियन दिया, जिसे खाते ही युवती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया। 

ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी 

आरोप है कि जब होश आने पर पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वहीं जब युवती ने संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय ब्रह्मपुरा थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, परिजनों का गंभीर आरोप है कि एफआईआर के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने मुजफ्फरपुर के डीआईजी चंदन कुशवाहा से भी मुलाकात की, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। 

गहरे मानसिक तनाव में पीड़ित परिवार 

इस समय पीड़ित परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई की है और चेतावनी दी है कि आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो हताशा में पूरा परिवार कोई भी आत्मघाती या गंभीर कदम उठाने को मजबूर हो सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930