दिल्ली – अभिजीत दीपके ने यूपी समेत 10 राज्यों में CJP संगठन का विस्तार किया है। पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। साथ ही साथ राज्य स्तरीय समन्वय समितियों का गठन भी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 16 सदस्यों की समिति बनाई गई है।

ये समितियां अपने-अपने इलाके में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेगी।

CJP ने इन राज्यों में बनाई समन्वय समितियां

कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समितियां गठित की है। बता दें कि अभिजीत दीपके ने उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी 16 सदस्यीय समिति बनाई है।

जिसके बाद क्रमश: महाराष्ट्र में 15, झारखंड और पूर्वोत्तर में 14-14, बिहार में 13 और पश्चिम बंगाल में 12 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ हरियाणा और उत्तराखंड में 6-6, राजस्थान में 5 और जम्मू-कश्मीर में 4 सदस्य रखे गए हैं।

CJP ने इन 2 जोन के लिए किए प्रभारी नियुक्त

कॉकरोच जनता पार्टी ने क्षितिज पगार को वेस्ट जोन और डॉ. विवेक सांगवान को नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को नॉर्थ जोन की समन्वय समिति में शामिल किया गया है। इसा उद्देश्य है कि सभी समितियां अपने क्षेत्रों में संगठन के कामकाज को बेहतर बनाने, आपसी तालमेल रखने और नए लोगों को जोड़ने का काम करेंगी।

CJP साल 2026 में आंदोलन से आई चर्चा में

सर्वप्रथम, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। NEET-UG पेपर लीक में गड़बड़ी को मद्देनजर रखते हुे ये आंदोलन देशभर में किया गया, जिसके बाद CJP पार्टी पहली पर सुर्खियों में आई। इसके अलावा SIR के खिलाफ भी इन्होंने आंदोलन किया।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत इसी साल मई में एक ऑनलाइन व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। इसकी शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की उस टिप्पणी के बाद हुई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30