देहरादून: उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने महाराष्‍ट्र नंबर की एक स्‍कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इतनी बड़ी धनराशि कार में सवार तीन युवक कहां ले जा रहे थे, वे सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है। फिलहाल इस पैसे को हवाला मनी माना जा रहा है।

कार सवार युवकों की पहचान सतीश भाई, ठाकुर जसवंत संघ बनाजी और सचिन पटेल के रूप में हुई है। तीनों गुजरात के रहने वाले हैं। ज पुलिस ने गाड़ी से संबंधित दस्‍तावेज मांगे तो ड्राइवर इधर-उधर की बातें करने लगा। पुलिस ने सख्‍ती दिखाई तब उसे गाड़ी में बड़ी मात्रा में नकदी होने की बात बताई। ये पैसा गाड़ी की बीच और पीछे वाली सीट के बीच में बनी सीक्रेट केबिन में छिपाई गई थी।


वाहन की तलाशी में हुआ खुलासा

इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिसकर्मी भी हैरानी में पड़ गए। सूचना मिलते ही आयकर विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे। वाहन की तलाशी लेने पर सीक्रेट केबिन से 1.55 करोड़ की नकदी मिली जिसे कब्‍जे में लेकर जांच चल रही है।


आयकर विभाग भी कर रहा जांच

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कैंट कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी/ इसी दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ इलाके में महाराष्‍ट्र नंबर की स्‍कॉर्पियो एन को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी से जुड़े कागजात चालक नहीं दे पाया तो संदेह हुआ। संदेह के आधार पर वाहन की चेकिंग की गई तो सीक्रेट केबिन से 1.55 करोड़ की रकम पकड़ी गई। वाहन सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है।

वाहन सवारों की पहचान

  • सतीश भाई पुत्र हरगोविंद भाई उम्र 51 वर्ष निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात
  • ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका, चणसमा, थाना चणसमा, जिला पाटन गुजरात
  • सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप, थाना विसनागर, गुजरात
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930