चेन्नेई: अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने जब से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है वो सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा काम किया है जिसे लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल विजय ने अपनी वीआईपी कुर्सी के पीछे से सफेद तौलिए को हटा दिया है। दरअसल सरकारी दफ्तरों की कुर्सियों पर अक्सर वीआईपी कुर्सियों के पीछे एक सफेद तौलिया लटका रहता है। विजय की कुर्सी पर भी पहले यह सफेद तौलिया मौजूद था। लेकिन अब उन्होंने इसे चुपचाप हटा दिया है। उन्होंने यह एक 14 साल की बच्ची की अपील पर किया है।

14 साल की एक्टिविस्ट ने की थी खास अपील

बता दें कि मात्र 14 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने विजय से एक खास अपील की थी। कंगुजम ने एक्स पर विजय को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि नमस्ते @TVKVijayHQ सर, क्या हम भारत में VIP कुर्सियों पर तौलिया रखने की इस ‘तौलिया संस्कृति’ को खत्म कर सकते हैं? लोग पहले से ही जानते हैं कि भारत में मुख्यमंत्री (CM) VIP होते हैं। इस तौलिया संस्कृति का पालन मंत्री, नौकरशाह और यहां तक कि छोटे अधिकारी भी कर रहे हैं। सर, आप एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। आप इस बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।

सीएम विजय ने लिया एक्शन

कंगुजम की इस अपील के 24 घंटे के भीतर थलपति विजय ने एक्शन लिया और बिना किसी आधिकारिक घोषणा या प्रचार के चुपचाप अपनी कुर्सी से सफेद तौलिया हटा दिया। कंगुजम ने ऐसा करने पर विजय का धन्यवाद किया। कंगुजम ने फिर एक ट्वीट किया और लिखा कि धन्यवाद विजय सर। आपके इस कदम से यह साबित होता है कि आप आम लोगों की आवाज़ सुन रहे हैं। बदलाव आ रहा है, चाहे हमें यह पसंद हो या न हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930