ऋषिकेश: उत्तराखंड का ऋषिकेश सिर्फ योग और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी देशभर में मशहूर हो चुका है. गर्मियों की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं और एडवेंचर का रोमांच लेने वालों में बंजी जंपिंग को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. अब लोग सिर्फ राफ्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हाई-एडवेंचर एक्टिविटीज को भी अपनी ट्रिप का अहम हिस्सा बना रहे हैं.

इन दिनों ऋषिकेश में बंजी जंपिंग, स्काईवॉक, टावर टॉप स्विंग और जिपलाइन जैसी एक्टिविटीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि यहां वीकेंड, छुट्टियों या पीक सीजन में भी अलग से ज्यादा चार्ज नहीं लिया जाता. पूरे साल लगभग एक जैसे प्राइस रखे जाते हैं, जिससे टूरिस्ट्स को काफी राहत मिलती है.

₹4000 के पैकेज में सुविधाएं 
लोकल 18 से बातचीत में स्प्लैश बंजी के मार्केटिंग मैनेजर आशीष ने बताया कि हाई-एडवेंचर बंजी जंपिंग का प्राइस करीब ₹4000 रखा गया है. इस पैकेज में DSLR वीडियो और एक्टिविटी साइट तक आने-जाने की ट्रांसपोर्ट सुविधा भी शामिल रहती है. उन्होंने बताया कि कम बजट में एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए लगभग ₹3000 वाला दूसरा ऑप्शन भी उपलब्ध है. इसमें एयरबैग सेफ्टी सिस्टम दिया जाता है. साथ ही कुछ एक्टिविटीज में शावर ऑन और शावर ऑफ का विकल्प भी मिलता है.

स्काईवॉक, जिपलाइन और स्विंग का भी बढ़ा क्रेज
ऋषिकेश में सिर्फ बंजी जंपिंग ही नहीं, बल्कि दूसरी एडवेंचर एक्टिविटीज को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक स्काईवॉक का प्राइस करीब ₹1000 है, जबकि टावर टॉप स्विंग और जिपलाइन जैसी एक्टिविटीज लगभग ₹1200 प्रति व्यक्ति में करवाई जा रही हैं. सबसे खास बात यह है कि ज्यादातर एक्टिविटीज के साथ DSLR वीडियो कॉम्प्लीमेंट्री दिया जा रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया और रील्स बनाने वाले युवाओं में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.

ऋषिकेश में इस समय कई एडवेंचर कंपनियां अलग-अलग ऊंचाई और सुविधाओं के हिसाब से पैकेज ऑफर कर रही हैं. कहीं 80 से 85 मीटर तक की जंपिंग करवाई जा रही है, तो कहीं 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली बंजी जंपिंग भी उपलब्ध है. टूरिस्ट अब सिर्फ एडवेंचर का मजा लेने के लिए नहीं, बल्कि अपने एक्सपीरियंस को कैमरे में कैद करने के लिए भी इन एक्टिविटीज को खूब पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि वीडियो और ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं अब पैकेज का जरूरी हिस्सा बन चुकी हैं.

वीकेंड पर भी नहीं बढ़ते प्राइस
टूरिस्ट्स के लिए सबसे राहत वाली बात यह है कि यहां वीकेंड पर प्राइस बढ़ने का सिस्टम नहीं रखा गया है. कई लोग यह मानते हैं कि शनिवार-रविवार या सीजन में एक्टिविटीज महंगी हो जाती हैं, लेकिन यहां पूरे साल और हर महीने बंजी जंपिंग का प्राइस लगभग सेम रहते हैं. बुकिंग के लिए लोग ऑफिशियल वेबसाइट, इंस्टाग्राम पेज या सीधे ऑफिस जाकर भी स्लॉट बुक कर सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930