भिलाई – सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा-मौर्या चौक पर तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल जंप करते हुए दो दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कर चालक को भी छोटे आई है जिसे कांच तोड़कर कर से बाहर निकल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे में 15 वर्षीय नूर खान और करीब 35 वर्षीय मनोहर गोनाडे की मौके पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वहीं सलीम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और ICU में इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बालक नूर खान अपने मौसा सलीम के साथ दो पहिया वाहन में बैठकर जा रहा था। बाइक सवार मनोहर चौक से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल जंप करते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नूर खान और मनोहर को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम खान का इलाज बीएम शाह अस्पताल में जारी है। आरोपी कर चालक सागर जायसवाल निवासी हाउसिंग बोर्ड को कांच तोड़कर कर से बाहर निकल गया। जिसका भी इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने की बात सामने आई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031