आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे का असर सिर्फ सीएसके और हैदराबाद पर ही नहीं, बल्कि 4 अन्य टीमों पर भी पड़ेगा। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। सीएसके ने 12 में से 6 मुकाबले जीतकर पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 12 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।

CSK ने SRH को हराया तो क्या होगा?

अगर इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स जीत जाती है, तो सबसे बड़ा फायदा ऱॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को होगा। सनराइजर्स की हार के बाद आरसीबी का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो जाएगा, क्योंकि तब सिर्फ आरसीबी और गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का मौका रहेगा। हालांकि इस दौरान दोनों में से किसी के प्लेऑफ्स का टिकट कंफर्म नहीं होगा। अगर सीएसके जीतती है तो पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइजर्स और दिल्ली कैपटिल्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

दूसरी ओर, अगर सनराइजर्स हैदराबाद यह मुकाबला जीत जाती है, तो उनकी क्वालीफायर-1 खेलने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम 4 का टिकट मिल जाएगा। साथ ही पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी। लेकिन सनराइजर्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी।

फिलहाल अंक तालिका में सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जिसने 13 में से 9 मैच जीतकर अंतिम 4 का टिकट हासिल कर लिया है। गुजरात टाइटंस 13 में से 8 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। SRH तीसरे स्थान पर है। उसने 12 में से 7 मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 13 मैच खेल लिए हैं और सिर्फ 6 में जीत हासिल की है। उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से उनके पास कुल 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 12-12 अंक हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031