ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर मौत केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर पाए गए कई चोटों के निशान की पूरी डिटेल दी गई है. रिपोर्ट में दीपिका नागर के चेहरे के दाहिने ओर और बाएं कोहनी को जोड़ पर सूजन के निशान पाए गए हैं. बाएं हाथ के निचले हिस्से पर चोट का निशान और दाहिनी ओर जांघ पर दबाव के कारण एक नीला निशान भी मिला है. इसके अलावा दिमाग के बीच और बाएं हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ पाया गया और शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों में ब्लीडिंग का भी पता चला है. 

कई जगह सूजन, खून और खरोंच के निशान 

एनडीटीवी को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के चेहरे के दाहिने (right) हिस्से पर लगभग 12 सेमी × 9 सेमी की सूजन पाई गई वहीं बाईं कोहनी के जोड़ पर लगभग 9 सेमी × 6 सेमी की सूजन थी. इसी कड़ी में बाएं हाथ के निचले हिस्से (forearm) पर लगभग 8 सेमी × 5 सेमी की चोट का निशान मिला है. दाहिनी जांघ पर दबाव के कारण पड़ा एक नीला निशान (नील/contusion) मिला, जिसका आकार लगभग 38 सेमी × 14 सेमी था. 

दीपिका के बाएं घुटने के जोड़ पर एक गहरा घाव मिला जो हड्डी तक जा रहा था, इसका आकार लगभग 4 सेमी × 1.5 सेमी था.  पीठ के निचले हिस्से या पेट के क्षेत्र में लगभग 1.5 सेमी × 1 सेमी का एक घाव मिला है. दाहिनी कमर की हड्डी के ऊपर लगभग 25 सेमी × 22 सेमी का एक गोल नीला निशान (नील) मिला है वहीं बाएं कान से खून बहता हुआ भी पाया गया.छाती और पेट के बाईं ओर गहरे दबाव या खरोंच के निशान भी इस रिपोर्ट में मिले हैं.

दिल-किडनी पर भी असर

दिमाग के बीच और बाएं हिस्से में खून का थक्का (hematoma/blood clot) जमा हुआ पाया गया.तिल्ली फटी हुई पाई गई. बाईं किडनी पीली और बेजान स्थिति में दिखाई दी. दिल के सभी हिस्से (chambers) पूरी तरह खाली पाए गए हैं वहीं शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों में खून बहता हुआ पाया गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930