अमलेशवर (पाटन)। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशिष वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर तिवारी पैलेस अमलेश्वर में छग पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू, वरिष्ठ संगठन प्रभारी प्रभु यादव व सलाहकार सदस्य डी. सर्वा ने स्वच्छ पर्यावरण के लिये बादाम के पौधे भेंटकर श्री वर्मा जी का स्वागत कर बधाई दिये। समिति बीच-बीच में समाज के वरिष्ठजनों व खासकर छोटे बच्चों के जन्म दिन के अवसर पर स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधे भेंटकर जन जागरण अभियान चलाते आ रहे हैं। अभी तक बहुत से लोगों को अंचल में बादाम के पौधे भेंट कर चुके हैं। समिति पौधा भेंट करने के साथ ही लोगों को उचित जगह पर लगाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं जिससे कि हमारे आसपास का पर्यावरण साफ स्वच्छ व हरा भरा बना रहे। इस अवसर पर अमलेश्वर क्षेत्र के हजारों समर्थक व कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधियों का आशिष वर्मा को जन्म दिन की बधाई देने के लिये भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के ओएसडी आशिष को बादाम का पौधा भेंटकर किया गया सम्मान
Previous Articleकोरोना टीकाकरण-भावी चुनौतियां विषय पर अंतर्राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















