सरायपाली। राज्य स्तरीय ओपन कराते चैंपियनशिप का आयोजन 27 दिसम्बर 2020 को धरसींवा (रायपुर) में आयोजित किया गया। इसमें बाराडोली कराते व खेलकूद साधना सभा छ. ग. के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3 गोल्ड सहित कुल 5 पदकों पर कब्जा जमाया और आगामी 17 जनवरी 2021 को आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बाराडोली कराते व खेलकूद साधना सभा के सौनक राणा, देवनारायण बरिहा व कमलाकांत प्रधान ने गोल्ड मेडल और खिरोद विश्वकर्मा, चैतन प्रधान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

खिलाडिय़ों को धरसींवा विधायक अनिता शर्मा, ईशान महंत, रमाकांत मिश्रा के करकमलों से मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में भोजराज साहू ( प्रान्तीय अध्यक्ष,बाराडोली कराते व खेलकूद साधना सभा छत्तीसगढ़) अक्षय कंवर (प्रान्तीय सचिव), दिनेश कुमार साहू (लांती) ने कोच की भूमिका निभाई। खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर साहित्य साधना सभा के संस्थापक व अध्यक्ष पुखराज यादव प्राज, उपाध्यक्ष डिग्रीलाल जगत निर्भीक व सहसंस्थापक व प्रांतीय सचिव सुन्दर लाल डडसेना मधुर ने बधाई व शुभकामना प्रेषित कर आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।


















