What's Hot

फतेहाबाद-  फतेहाबाद जिले के भिरडाना क्षेत्र के गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर बेटे द्वारा अपने परिवार पर हमले करने की घटना सामने आई है। विवाद के चलते बेटा मंगत अपने 15-20 साथियों के साथ घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचा और परिवार पर जमकर पथराव किया, जिसमें माता-पिता और भाई-बहन समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना की धनीर रामपुरा में करीब 10 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर पिता देशराज और उनके बड़े बेटे मंगत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात करीब 11 बजे बेटा मंगत अपने 15-20 दोस्तों के साथ ढाणी पर पहुंचा और अचानक से अपने माता पिता व अन्य परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

इस घटना में परिवार के 5 लोग घायल हुए हैं। बुजुर्ग दंपति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  

वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों द्वारा पथराव करने और परिवार को पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।   

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930