सोनीपत : सोनीपत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। घटना सोनीपत के गांव कुमासपुर की है। गांव कुमासपुर के कैंटर की चपेट में आने से कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने चाचा के साथ पैदल ही घर आ रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई देता है कि तेज रफ्तार से आ रहे एक कैंटर चालक ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी और इसके तुरंत बाद सड़क पर जा रही एक छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुमासपुर निवासी कप्तान सिंह ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई सुभाष की छोटी बेटी मानसी (21) मुरथल के कॉलेज में पढ़ाई करती थी। वीरवार को वह कॉलेज से वापस अपने घर कुमासपुर लौट रही थी। दोपहर बाद मानसी उन्हें कुमासपुर पुल के पास मिली थी, जिसके बाद दोनों पैदल गांव की ओर सडक़ किनारे चल पड़े।

कप्तान सिंह की शिकायत के अनुसार मानसी उनसे कुछ आगे चल रही थी। जब वह फौजी टैंट हाउस के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में चालक कैंटर को लापरवाही से चलाते हुए आया और सड़क किनारे चल रही मानसी को टक्कर मार दी। हादसे में मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई। कप्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने कैंटर का नंबर नोट कर लिया और राहगीरों की सहायता से घायल मानसी को तुरंत नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद भतीजी को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30