लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान स्थित आगरा एक्सप्रेसवे पर अऱवल (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद बस में सवार 65 यात्री अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ बचाव अभियान की कमान संभाली। पलटी बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के लिए टीम ने कड़ी मशक्कत की।

पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

हादसे के बाद बचाव दल की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लोकबंधु अस्पताल में 13 यात्री और 35 यात्री ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। हादसे में मृत लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बस में बच्चों समेत करीब 65 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। जबकि आरटीओ प्रवर्तन के मुताबिक बस में 41 लोगों की क्षमता थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर बस सड़क पर कैसे दौड़ रही थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30