Mithila Rail Connectivity: मिथिला क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा दिलाने को लेकर राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रेल सेवाओं के विस्तार और रेलवे आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर कई मांगें रखीं. सांसद ने रेल मंत्री को एक डिटेल्ड पत्र भी सौंपा. इस पर जल्द काम होने का आश्वासन मिला है.

संजय झा ने रेल मंत्री से माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी से अयोध्या धाम जंक्शन तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की. प्रस्तावित रूट रक्सौल और गोरखपुर होकर तय किया गया है. उनका कहना है कि इससे मिथिला और अयोध्या के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.

आनंद विहार-लौकहा स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग

सांसद ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा तक चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन का दर्जा देने की मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, इसलिए इसे स्थायी रूप से चलाया जाना चाहिए ताकि लोगों को सफर में परेशानी न हो.

दरभंगा संपर्क क्रांति और अहमदाबाद ट्रेन विस्तार का प्रस्ताव

रेल मंत्री को दिए गए पत्र में दरभंगा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को झंझारपुर तक बढ़ाने की मांग की गई है. सांसद ने सुझाव दिया कि शुरुआत में इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जा सकता है. इसके अलावा अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन को वाचस्पति नगर तक विस्तार देने की भी मांग रखी गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031