हरियाणा में फतेहाबाद के सेंध लगाकर चोरों ने एक घर से 40 तोले का सोना-चांदी और 2 लाख के नकद साफ कर दिए. दरअसल, मकान मालिक के बच्चे और पत्नी मायके गए थे तो वह भाई के घर जाकर सो गया. तब तक पीछे से चोरों ने घर में रखा सारा माल साफ कर दिया. दरअसल, ये घटना फतेहाबाद के रतिया शहर के वार्ड नंबर 2 की है. पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने पूरे घर की बारीकी से छानबीन की. मकान मालिक प्रवीण कुमार का कहना है कि बच्चे और पत्नी मायके गए हुए थे और मैं अपने भाई के घर सोया हुआ था. सुबह जब अपने घर पर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था. मकान मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि घर से 20 तोला सोना, 15 तोला चांदी और डेढ़ लाख नगद सहित लैपटॉप और अन्य सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस मामले को लेकर डीएसपी सुभाषचंद्र का कहना है कि मकान मालिक प्रवीण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घर से सोना, चांदी और डेढ़ लाख रुपये की नगद राशि गायब है. पुलिस की कई टीमें पूरी घटना की जांच कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि ये घटना 27 दिसंबर की रात को अंजाम दी गई. फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Previous Articleइन 6 मंत्रों से करें वर्ष 2021 का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















